फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोग अधिकारी ने डेंगू रोगियों से जुटाई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में डेंगू के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉ.कामिनी माहरा एवं चिकित्साधीक्षक डॉ. एचसी ह्यांकी ने डेंगू पीड़ितों के घर जाकर उनसे डेंगू की चपेट में आने के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


इस दौरान दो और लोगों के डेंगू की चपेट में आने का पता चला है। जिला संक्रामक रोग अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में डेंगू होने की पुष्टि नहीं हुई है। लिहाजा अब इलाज करने वाले अस्पतालों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी जाएगी।
दो सप्ताह में बुखार से पीड़ित पांच मरीजों के प्लेटलेट्स घटने की शिकायत पर वे बाहर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक राहुल जोशी, विपिन मुरारी, चंद्रशेखर जोशी, भुवन भट्ट और गंगा देवी दो सप्ताह के भीतर डेंगू की चपेट में आए हैं। डेंगू के शुरुआती लक्षण मिलने पर राहुल जोशी का इलाज सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में चल रहा है। विपिन मुरारी भी हल्द्वानी में इलाज करा रहा है, जबकि चंद्रशेखर जोशी का इलाज दिल्ली में चल रहा है। इसके अलावा गंगा देवी और भुवन भट्ट खटीमा में उपचार करा रहे हैं। डेंगू के रोगी मिलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. कामिनी डेंगू संक्रमण की जानकारी जुटाने टनकपुर पहुंची। इस दौरान उन्हें रोडवेज वर्कशॉप के सामने नाथ सिंह एवं वार्ड चार निवासी कमला देवी के भी डेंगू की चपेट में आने की जानकारी हुई। पूछताछ में नाथ सिंह ने बताया कि उनके प्लेटलेट्स घटकर 50 हजार पहुंच गए थे। बताया कि वे नवरात्र पर अपने मूल गांव पहाड़ गए थे और वहीं उन्हें अचानक बुखार आने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें