चंपावत। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) योजना के तहत 10 दिनी ट्रेकिंग अभियान के लिए 26 छात्रों का दल पिंडारी ग्लेशियर रवाना हो गया है। बृहस्पतिवार को सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर अभियान दल को रवाना किया।
सीडीओ ने कहा कि ट्रेकिंग का उद्देश्य युवाओं को साहसिक खेलों को बढ़ावा देते हुए स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि साहसिक खेलों का क्षेत्र अनंत है, जहां रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि दल में जीआईसी मंच के दुबडजैनल, ल्वार्की, मोस्टा, ग्वानी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमदेवल के जिंडी, सुराड़, जुलरी, निडिल, कलौटा, न्यौलटुकरा, जीआईसी तामली के पोलप, चामी, तामली और जीआईसी रौसाल के मटियानी, पासम, कमलेड़ी मडंवा गांवों के 26 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, पर्यटन विभाग के खीमानंद जोशी, आनंद राम, प्रशिक्षक, रियल एडवेंचर संस्था के निदेशक आशीष जोशी, पर्वतारोही धन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।