टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा की प्रसिद्ध कुमाऊंनी रामलीला एवं गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार से रामलीला शुरू हो गई है।
मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दीप जलाकर दोनों रामलीलाओं का शुभारंभ किया। पहले दिन शिव तपस्या एवं राम जन्म की लीला का मंचन हुआ।
ज्ञानखेड़ा में कमेटी अध्यक्ष तपन गड़कोटी की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक अंबा दत्त पंत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, हरीश राजा, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, निगम गुप्ता आदि थे।
इधर, गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला के उद्घाटन कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, सचिव नीरज सिंह आदि थे। गांधी मैदान में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टालों के अलावा हवाई झूले आदि मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं।