चंपावत/लोहाघाट। लोक निर्माण विभाग की मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पदों पर पदोन्नति में देरी करने पर आक्रोश जताया।
खंडीय कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 29 और 30 अक्तूबर को देहरादून में प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। तय किया गया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए योग्य उम्मीदवारों का समर्थन किया जाएगा। बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार उप्रेती, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश चंद्र जोशी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह पुजारी आदि ने विचार रखे। जिला महामंत्री नंदाबल्लभ जोशी के संचालन में हुई बैठक में किशोर चंद्र गहतोड़ी, अनिल कुमार, गिरीश चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र, दीपक चौहान, निर्मल मेहता, निर्मल कुमार जोशी, महेश चंद्र, पंकज सिंह, अर्जुन चंद, गोविंद सिंह रावल, नवीन चंद्र, उमेश भट्ट, किशन चंद्र जोशी, अंबादत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
लोहाघाट में लोनिवि परिसर उत्तराखंड मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता और महामंत्री नंदाबल्लभ जोशी के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद उप्रेती, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह पुजारी, प्रांतीय संगठन मंत्री महेश चंद्र जोशी ने 29 और 30 अक्तूबर को देहरादून में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में किशोर गहतोड़ी, अनिल कुमार, गिरीश जोशी, दिनेश चंद्र, दीपक चौहान, निर्मल सिंह मेहता, निर्मल जोशी, महेश जोशी, पंकज सिंह, अर्जुन चंद, गोविंद रावल, नवीन चंद्र, उमेश भट्ट, किशन जोशी, अंबादत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी आदि मौजूद थे।