फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ गांव रीठा पड़गा में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर की ठोकर खानी पड़ रही हैं। लोगों ने जल्द लाइन ठीक कर पानी देने की मांग की है।
विज्ञापन


स्वजल की ओर से डुंगरा गधेरे में पांच साल पहले रीठा-पड़गा तक पेयजल लाइन का निर्माण किया गया था। पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं किए जाने से पाइप लाइन जगह-जगह से टूटी पड़ी है। ग्रामीण कई बार पेयजल लाइन को ठीक भी कर चुके हैं। उसके बाद भी लाइन ठीक नहीं की जा रही।

ग्रामीण जय दत्त ने बताया कि नलों में पानी नहीं आने से इन दिनों दो-तीन किमी दूर गधेरों से पानी ढोना पड़ रहा है। लाइन में चैकीदार नहीं होने से लाइन के पाइप तक भी चोरी हो चुके है। वहां ग्रामीण खीमानंद, गुणानंद, लोकमणी, जीवंती देवी, प्रकाश, शिरोमनी, जगदीश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें