टनकपुर (चंपावत)। अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में जिले के 26 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उत्तराखंड क्रिकेट कनसिसेज कमेटी के तत्वावधान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ट्रायल में जिलेभर के 94 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन कमेटी के मुखिया पूर्व रणजी खिलाड़ी पाउल शैफर्ड के नेतृत्व वाली कमेटी ने प्रशिक्षण के लिए 26 खिलाड़ियों का चयन किया है।
कमेटी में प्रदीप ओझा, अनिल जोशी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हरि सिंह महर, मुकुल पांडेय, अशोक कुमार, दीपक सेट्टी अशोक, गहतोड़ी शामिल थे। एसोसिएशन अध्यक्ष एवं ट्रायल के कोआर्डिनेटर हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को स्टेडियम में अभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद जिले की 15 सदस्यीय टीम गठित की जाएगी, जो इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। शेष खिलाड़ी प्रतिक्षारत सूची में शामिल रहेंगे।