चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के कार्य में लगी सभी कार्यदायी कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने कंपनियों को खतरे की जद में आने वाले भवनों की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने और अन्य कार्रवाई के सुनिश्चित करने को कहा है। चेतावनी दी गई है कि संपत्ति नुकसान होने पर संबंधित कंपनी को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि बारहमासी सड़क चौड़ीकरण के जिले में कई सरकारी और निजी भवन खतरे की जद में आ चुके हैं। जिसको देखते हुए अब एनएच ने कार्यदायी कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।