फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में दो दिन तक बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बारिश के चलते लोहावती नदी में सिल्ट आने से जल संस्थान ने सुंई और चौड़ी पंप हाउसों का संचालन बंद कर दिया है। संचालन बंद होने से अगले दो दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात से क्षेत्र में भारी बारिश आने के कारण लोहावती नदी सहित अधिकांश पेयजल स्रोतों में गंदा पानी आ रहा है। नगर के अलावा सुंई को सप्लाई होने वाली पेयजल योजना के लिए अधिकांश पानी लोहावती नदी से पंप हाउस से लिफ्ट किया जाता है। नदी के पानी में मिट्टी ज्यादा आने के कारण पंप की सप्लाई बंद कर दी गई है।

अपर सहायक अभियंता बिष्ट ने बताया कि पानी गंदा आने पर लोहाघाट नगर और सुई की पेयजल सप्लाई दो दिन तक बाधित हो सकती है। अलबत्ता विभाग वैकल्पिक उपाय करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें