चंपावत। पूल्ड हाउस में अधिकारियों ने रविवार के अवकाश के दिन योगाभ्यास किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नारायण पांडेय ने पिछले सप्ताह से इस योगाभ्यास को शुरू कराया है।
डीएम ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों का अभ्यास कराया। कहा कि योग मानसिक और शारीरिक फिटनेस को बढ़ाने के साथ तनाव को कम करने का कारगर साधन है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, एआर पीएस राणा, सहायक अभियंता एनसी पांडेय, सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह, डीआईओ एनएस बिष्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित कई अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास नियमित रूप से प्रत्येक रविवार को होगा।