फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शैक्षिक सत्रों से पाली जीआईसी में नहीं हुई प्रवक्ताओं की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के जीआईसी पाली में लगातार तीन शैक्षिक सत्रों से प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं होने पर अभिभावकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


अभिभावकों की ओर से शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द प्रवक्ताओं की तैनाती न करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। घुरचुम के ग्राम प्रधान मुकेश जोशी की अगुवाई में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2015 में उच्चीकृत होकर इंटर कालेज बने पाली में तब से किसी भी स्थायी प्रवक्ता की तैनाती नहीं की गई है, जबकि उच्चीकरण शासनादेश में प्रधानाचार्य सहित पांच प्रवक्ताओं, एक वरिष्ठ लिपिक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद स्वीकृत है।
विज्ञापन


वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा 11 में 13 तथा कक्षा 12 में 24 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिनका भविष्य अंधकारमय होने के कगार पर पहुंच गया है। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य घनश्याम भट्ट, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष बंशीधर नरियाल, मोहन जोशी, राकेश सिंह, भगवान सिंह, हर सिंह, अमरनाथ भट्ट, लीलाधर, मदन सिंह, पानदेव, दलीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, राम सिंह, हीरा सिंह, माधवानंद, कुंदन सिंह, लालमणी, प्रकाश सिंह, भुवन चंद्र, जीवानंद जोशी, पुष्कर कांडपाल, रामदत्त पांडेय, आनदेव जोशी, श्याम सिंह, शेखर जोशी, रोशन सिंह, प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें