चंपावत। मिनी गोरल कप फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14) में उदयन इंटरनेशनल स्कूल और माडर्न स्कूल ने अपने-अपने मैच जीते।
गोरलचौड़ मैदान में शनिवार को हुए पहले मैच में उदयन स्कूल ने टाइब्रेकर में सनसाइन स्कूल को 3-2 गोलों से शिकस्त दी। निर्धारित वक्त तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
अतिरिक्त समय में उदयन के कुनाल, तुषार और अंकित ने गोल किया, जबकि सनसाइन की तरफ से मुकेश और सुमित ही गोल कर सके। दूसरे मैच में माडर्न स्कूल ने यूनिवर्सल को 2-1 से हराया।
माडर्न स्कूल के काव्य और राहुल ने गोल किया। पराजित टीम की ओर से आशीष ने गोल किया। रेफरी रितिक तड़ागी व योगेश नाथ और लाइनमैन सौरभ मेहता और शुभम गड़कोटी थे।