फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में अब भी ढोकर बुझ रही है प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद भी पाटी क्षेत्र के लोगों के सामने पानी का संकट बना हुआ है। लोग हैंडपंपों और वाहनों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन


मल्ली पाटी के प्रदीप बोहरा, मष्टा मंदिर कालौनी के वयोवृद्ध डीएन जोशी, थाना के समीप नीरज पचौली, डॉ.भुवन गहतोड़ी, राकेश पाटनी, स्टेशन चौराहे के चंद्र मोहन, लाल सिह पाटनी, ललित पाटनी आदि का कहना है कि पेयजल किल्लत के चलते लोग स्टेशन चौराहे में लगे हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं या फिर हर तीसरे चौथे दिन गाड़ी को किराया कर पानी ढो रहे है।

लोगों का कहना है कि विभाग के कनिष्ठ अभियंता को कई बार लाइन की जांच कराने के लिए आग्रह किया गया, मगर कुछ नहीं हो सका। इधर जल संस्थान के जेई चंद्रशेखर पंत का कहना है कि पेयजल व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें