बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के साथ ही कई महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों को पार्क करने पर रोक लगा दी है। पाटनी तिराहे से नेपाल जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास आए दिन लगने वाले जाम से निपटने को सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर लगाए गए हैं।
पुलिस ने रेलवे क्रासिंग के पास दुकान लगाने वालों को भी सड़क से दूरी बनाने की हिदायत दी है। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि पूर्व गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों के आग्रह पर कारगिल शहीद खीम सिंह स्मारक के पास किसी भी वाहन के पार्क करने पर रोक लगा दी गई है।
वाहन स्वामियों, तांगा चालकों, ई-रिक्शा और मैजिक स्वामियों के साथ चालकों को थाने के पास से पाटनी तिराहे तक सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर रोक लगाने को कहा गया है। इस दौरान एलआईयू प्रभारी एसआई भाष्कर बडोला, व्यापार मंडल संरक्षक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री संजय पारिक, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल आदि थे।