फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर में एक साथ 10 किशोरों का जनेऊ संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मानेश्वर स्थित भरछाना के राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्शिव महापुराण कथा के दौरान शुक्रवार को एक साथ 10 किशोरों का जनेऊ संस्कार किया गया। भरछाना के राधा कृष्ण मंदिर में मुख्य आयोजक रेवाधर कलौनी और ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता की पहल पर आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान शुक्रवार को पुरोहितों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
विज्ञापन


सुबह मंदिर प्रांगण में दिल्ली, लोहाघाट, चंपावत से पहुंचे 10 किशोरों का जनेऊ संस्कार कराया गया जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। पंडित कलौनी ने बताया कि वह आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रखेंगे। दिल्ली से पहुंचे कथा वाचक व्यास राकेश डुकलान ने संगीतमय श्रीमद्शिवपुराण कथा का वाचन किया। काबिना मंत्री प्रकाश पंत ने भी मंदिर में शिरकत की। जनेऊ संस्कार में गिरीश कलौनी, कृष्णानंद कलौनी, दीपक सुतेड़ी, दीपक उप्रेती, नरेश कलौनी, मनोज, सोनू, भुवन, जगदीश कलौनी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें