फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के बाद पटरी पर लौटी रोडवेज की बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दो दिवसीय हड़ताल समाप्त होने के बाद रविवार को लोहाघाट से 17 बस सेवाएं संचालित हुई। इससे यात्रियों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। हड़ताल के चलते परिवहन निगम को लाखों की चपत भी लगी।

उल्लेखनीय है अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। क्षेत्र निवासी पार्वती देवी, हेमा देवी, जोगा सिंह, रमेश चंद्र समेत कई लोगों ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें दिल्ली जाना था। लेकिन हड़ताल के चलते बस नहीं मिलने से शुक्रवार को उन्हें घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल समाप्त होने के बाद अब बस सेवाओं का संचालन शुरू हो गया है। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
यातायात अधीक्षक उमेश उपाध्याय ने बताया कि रविवार को दिल्ली के लिए 5, देहरादून के लिए 4, बरेली के लिए 2, टनकपुर से हरिद्वार के लिए दो और हल्द्वानी, काशीपुर, नैनीताल व ऋषिकेश के लिए एक-एक बस सेवा संचालित हुई। दो दिनी हड़ताल में निगम को पांच लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें