फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
water logo
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दियूरी ग्राम पंचायत के बाली बेलखेत तोक के लिए बनाई गई पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान जानकी देवी और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल योजना की जांच करने के साथ ही ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि बाली बेलखेत तोक में 20 परिवार रहते हैं। यहां के लिए जल निगम ने वर्ष 1996 में उदाल गधेरे से दो किमी लंबी पेयजल योजना बिछाई थी, जो कि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बारे में कई बार जल संस्थान को पेयजल योजना की मरम्मत के लिए लिखित, मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन जल संस्थान योजना के हैंडओवर न होने की बात कह रहा है। इससे बाली बेलखेत के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस पेयजल योजना की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत दियूरी की खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कर जल संस्थान को दिया गया है। ज्ञापन में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की जांच कराने और अगली जिला योजना में गांव के लिए पेयजल योजना को शामिल करने की मांग भी उठाई गई है।
विज्ञापन

दियूरी ग्राम पंचायत के बाली बेलखेत तोक में पेयजल संकट
ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग उठाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें