टनकपुर (चंपावत)। सैलानीगोठ नईबस्ती के ग्रामीणों ने शारदा नदी से गांव की ओर हो रहा कटाव रोकने को तटबंध बनाने की मांग की है। ग्राम प्रधान बसंत राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस बाबत एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि खनन एवं बड़े पत्थरों के उठाने से नदी का रुख गांव की तरफ लगातार बढ़ रहा है।
शारदा के कटाव से पूर्व में सेना के विश्राम गृह एवं पशुओं का चारागाह का अस्तित्व खत्म हो चुका है। उन्होंने कटाव की रोकथाम के लिए तटबंध अथवा वायरक्रेट बनाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुमार, संजय दयाल, सूरज कुमार, दीपक कुमार, मनी द्विवेदी, टीका राम द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी, दीवान राम आदि शामिल थे।