फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहना मोहना मोहना म्यर मन में रटिगौ...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत तामली में पांच दिनी दशहरा महोत्सव शुरू हो गया है। एबीसी आल्मामैटर स्कूल के प्रबंधक मदन सिंह महर ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन के लिए अपनी ओर से 11 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं के प्रयास से किए जा रहा महोत्सव का आयोजन बेहद सराहनीय है। इस मौके पर लोक कलाकार जीवन बेडियाल के नेतृत्व में आई सुर सागर कला समिति के कलाकारों ने नेपाली, कुमाऊंनी, गढ़वाली, हिंदी और राजस्थानी गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर कुमाऊंनी गीत मोहना मोहना मोहना म्यर मन में रटिगौ की प्रस्तुति पर दर्शक अपने स्थान पर झूमने लगे। कार्यक्रम में महोत्सव समिति अध्यक्ष जगत सिंह, संरक्षक पूर्व प्रधान विपिन जोशी, देवेंद्र जोशी, भुवन पांडेय, प्रहलाद सिंह, नवीन जोशी, मदन पांडेय आदि ने ग्रामीणों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। संचालन पूर्व प्रधान महा सिंह ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें