फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ महाशिव पुराण कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में 11 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और महाशिव पुराण कथा का श्रीगणेश हुआ। रविवार को मंदिर के मठाधीश श्रीश्री 1008 मोहनानंद जी महाराज के दिशा-निर्देशन में शुरू हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने आंचलिक परिधान में कलश यात्रा निकाली। मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कलश यात्रा नगर क्षेत्र तक निकाली गई।
विज्ञापन


इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी ने बताया कि महोत्सव के 47वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में संगीत मयी शिव महापुराण कथा एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन देवार्चन, पूजन, वंदन, मूल पाठ के साथ कथा का वाचन हुआ। साथ ही दिनभर मंदिर में विभिन्न अनुष्ठान हुए। बताया कि 14 अगस्त को जन्माष्टमी व्रत महोत्सव रात 8 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक होगा। 15 अगस्त को अपरान्ह 1 बजे से 6 बजे तक भंडारा होगा। कथा का वाचन करते हुए श्रीश्री 108 श्री रमेश दास जी महाराज ने कहा कि भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होने वाले देव है। इस दौरान मथुरा से पहुंची भजन मंडली ने भजन कीर्तन किए। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें