फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग की खेती पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी तहसील के लड़ा निवासी सतीश सिंह लडवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भांग की खेती पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि नारकोटिक्स ब्यूरो देहरादून की ओर से जिले में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को भांग की खेती पर प्रतिबंध होने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद भी कई स्थानों में भांग की खेती धड़ल्ले से की जा रही है। सतीश लडवाल का कहना है कि इससे पूर्व भी उनकी ओर से भांग की खेती से चरस का अवैध व्यापार किए जाने संबंधी शिकायत जिला प्रशासन से की थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाए शिकायतकर्ता के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। उनका कहना है कि पाटी तहसील के सभी गांवों में भांग की खेती की जा रही है। चरस के दोहन में पांच वर्ष के बालक बालिकाओं से लेकर अस्सी साल तक के बुजुर्ग लगे रहते हैं। चरस के नशे की चपेट में बच्चे और युवा वर्ग आता जा रहा है। भांग की खेती पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें