फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तीन घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से काटे जा रहे पेड़ के अचानक विद्युत तारों पर गिर जाने से शुक्रवार सुबह तीन घंटे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। विभाग के अवर अभियंता प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह पौने छह बजे बनबसा के पंपापुर गांव में एक पेड़ 33 केविए की विद्युत लाइनों में गिर गया, जिस कारण क्षेत्र में पावर कट हो गया था। बताया कि पेड़ को काटा गया था। पेड़ के विद्युत लाइनों पर गिरने के बाद पेड़ काटने वाले वहां से फरार हो गए। करीब तीन घंटे बाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें