फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हाईमास्ट सहित 110 स्ट्रीट लाइटों को किया दुरुस्त

Sat, 04 Oct 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका की ओर से खराब पड़ी हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है। पालिका ने नगर क्षेत्र में 22 हाईमास्ट सहित 110 स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर लिया है। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पालिका की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र के तहत स्ट्रीट लाइटों के सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य पूरा कर लाइटों को ठीक किया जा चुका है। मोटर स्टेशन, छतार पुल, बालेश्वर गेट, नागनाथ मंदिर सहित नगर के सभी नौ वार्डों की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के कार्य किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में दीपावली आदि त्योहारों को देखते हुए पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। अन्य लंबित कार्यों को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें