वेतन की मांग को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते 108 आपात सेवा कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
तीन माह से वेतन नहीं मिलने से आपात सेवा 108 के कर्मचारियों में नाराजगी है। मंगलवार को कर्मियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया तथा 20 दिनों के भीतर वेतन नहीं मिलने पर जिले के पांच आपात सेवा के 28 कर्मियों ने सामूहिक अवकाश लेने की चेतावनी दी है।
आपातकालीन सेवा फील्ड कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये एलान किया गया। कहा गया कि जुलाई से वेतन नहीं मिलने से वे गंभीर पारिवारिक संकट से जूझ रहे हैं। दुकानदारों ने भी उधार देने से अपने हाथ खींच लिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में ललित अधिकारी, धर्मेंद्र बिनवाल, कमल परवाल, गोविंद तिवारी, संदीप कुमार, भगवान सिंह, मदन कुमार, दीपक मनराल, वीरेंद्र मेहरा, राजेंद्र चंपावत, योगेश्वर पंत, मदन बोहरा, पवन खेतवाल, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद थे।