फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 में कराया सुरक्षित प्रसव

Mon, 13 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
108 में कराया सुरक्षित प्रसव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विकासखंड की एक और प्रसव पीड़िता के लिए 108 आपात सेवा वरदान साबित हुई। नेपाल सीमा से लगे मडलक से प्रसव पीड़िता को लोहाघाट अस्पताल लाते वक्त 108 आपात सेवा में डॉक्टर की सलाह पर ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया है। इस वर्ष दो महीनों में 108 वाहन में सुरक्षित प्रसव होने का यह दूसरा मामला है।

मडलक क्षेत्र में सोमवार तड़के 3 बजे मडलक गांव की मीना देवी (23) पत्नी प्रयाग दत्त पांडेय को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने इसकी सूचना आशा कार्यकर्ता पार्वती देवी को दी। पार्वती देवी ने 108 को फोन किया। ईएमटी बिरेंद्र सिंह और चालक गोविंद तिवारी ने सूचना पर आपातकालीन वाहन करीब 3:40 बजे वाहन को मडलक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक किलोमीटर तक परिजन महिला को किसी तरह पैदल मार्ग तक लाए। लोहाघाट अस्पताल पहुंचने से 8 किलोमीटर पहले गंगलौला कालशन के पास प्रसव वेदना काफी बढ़ गई। ईएमटी ने एंबुलेंस रोककर गांव की आशा वर्कर पार्वती देवी की सहायता और डॉक्टर खत्री से फोन पर ली गई सलाह के बाद सुरक्षित प्रसव करवा दिया। सीएचसी लोहाघाट पहुंचकर डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा के स्वस्थ होने की जानकारी दी। चंपावत के जिला प्रभारी हिम्मत चंद ने लोहाघाट 108 टीम को बधाई दी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें