फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंच क्षेत्र की 108 एंबुलेंस खराब, मरीज हो रहे परेशान

Thu, 14 Nov 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के मंच क्षेत्र की 108 एंबुलेंस खराब होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को निजी वाहनों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंच क्षेत्र का 108 वाहन बीते 19 दिनों से खराब है। इसके चलते क्षेत्र की 10,000 से अधिक आबादी परेशान है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि एंबुलेंस खराब होने से लोगों को काफी परेशानियां आ रही हैं। बताया कि मरीज को लाने और ले जाने में दिक्कत आ रही है।
मरीज को अस्पताल पहुंचने में लोगों को निजी वाहन बुक करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की जेब पर भार पड़ रहा है।
एंबुलेंस प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण वाहन को मैकेनिक की दुकान में भेजा गया है। आने वाले एक-दो दिन में वाहन ठीक होकर वापस मंच क्षेत्र में पहुंचा दिया जाएगा। इसके वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जरूरत पड़ने पर मंच क्षेत्र में वाहन भेज जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें