कुमांऊ केशरी खुशी राम जी के चित्र में माल्यार्पण करते खुशी राम शिल्पकार सुधारणी सभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं केशरी खुशीराम शिल्पकार सभा का 104 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में खुशी राम जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
देवेश चंद्र की अध्यक्षता और शिल्पकार सुधारिणी सभा के जिलाध्यक्ष पनीराम आर्या के संचालन में हुए समारोह में मुख्य अतिथि ओखलकांडा के जिला पंचायत सदस्य वीरराम आर्य ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश चंद्र आर्या, नैनीताल की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल बीना आर्या ने खुशी राम जी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए अधिकारों के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। पनीराम आर्या ने बताया कि 1913 में खुशी राम जी द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को श्रावण पूर्णिमा के दिन जनेऊ धारण कराई गई थी।
उसी दिन शिल्पकार सभा का गठन किया गया था। तबसे हर साल इस दिन शिल्पकार सभा का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर रमेश राम एंड पार्टी सूनी के कलाकार गीता टम्टा, ममता, रेखा, वीरेंद्र, सुरेश, जीवन सिंह, दीपक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने झोड़ा, चांचरी, नशा हटाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर रमेश चंद्र आर्य, रघुवर राम, जगदीश राम, देवेश चंद्र, महेश चंद्र, कै.हरीश चंद्र, पंडित हरि प्रसाद, जीवन लाल आर्या, दयाकृष्ण आदि मौजूद थे।