फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ और बीएसएनएल दफ्तर में सबसे अधिक बिजली का बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम ने लंबे समय से बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने सभी बकाएदारों को दो महीने पहले ही नोटिस भेज दिया था। उसके बाद भी बकाया जमा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम का सरकारी दफ्तरों में सीएमओ और बीएसएनएल दफ्तर के पास सबसे अधिक बकाया है। इन विभागों में सीएमओ के पास 20.84 और बीएसएनएल में 10.63 लाख रुपये का बकाया है। नोटिस भेजने के बाद भी अब तक बकाया बिल जमा नहीं हो पाए हैं। ऊर्जा निगम ने अब 15 मार्च से तक बकाया जमा नहीं करने वाले सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है।

निगम का वन विभाग, पुलिस और शिक्षा विभाग के पास भी अधिक बकाया है। विकास भारती, एसडीओ, यूपीसीएल चंपावत ने बताया कि जिले में लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वालों को अंतिम नोटिस दिए गए हैं। 15 मार्च तक बिल जमा नहीं करने वाले सरकारी दफ्तरों के भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सरकारी दफ्तरों के पास है अधिक बकाया
कार्यालय कनेक्शन बकाया (लाख में)
डीएफओ 36 3.30
पुलिस 29 5.58
लोहाघाट शिक्षा 175 9.80
टनकपुर शिक्षा 100 3.45
चंपावत शिक्षा 30 1.91
सीएमओ 48 20.84
बीएसएनएल 29 10.63

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें