फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, महिला चौपाल भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के आंगनबाड़ी केंद्र फरतोला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला चौपाल भी आयोजित हुई। बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका पुष्पा कोठारी और नंदी चुफाल ने पूजा वर्मा और मनोज वर्मा की पुत्री कनिष्का वर्मा के जन्मदिवस पर उन्हें उपहार भेंट किए।
विज्ञापन


चौपाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दमयंती वर्मा ने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण न कराने, बेटियों को बेटों की भांति सभी सुविधाएं देने के लिए प्रेरित किया। कहा कि चौपाल के जरिए महिलाएं अपने साथ होने वाली हिंसा, उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठा सकती हैं। वहां जानकी जोशी, परमेश्वरी जोशी, ममता वर्मा, हेमा वर्मा, पार्वती, गंगा, गीता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें