बनबसा (चंपावत)। पुरस्कार वितरण के साथ केवि क्रमांक दो की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। मुख्य अतिथि एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक रईस मियां ने विजेताओं और महाप्रबंधक अमिताभ झा ने उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर की रस्साकसी में शिवाजी हाउस, अशोक हाउस, रिले दौड़ में रमन हाउस, अशोक हाउस क्रमश: विजेता, उपविजेता रहे। 100 मीटर दौड़ में अनुराग, उदय, 400 मीटर में उदय, सागर, बलून रेस में अंकुर, जिया, विजेता और उपविजेता रहे। जलेबी दौड़ बालक वर्ग में चित्रेश, बालिका वर्ग में मानवी ने बाजी मारी।
सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में जतिन, सार्थक, 400 मीटर में जतिन, सार्थक विजेता, उपविजेता रहे। रिले दौड़ में अशोक हाउस, रमन हाउस विजेता, उपविजेता रहे। वॉलीबॉल में रमन हाउस ने बाजी मारी। रस्साकसी में टैगोर हाउस और शिवाली हाउस पहले, दूसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व प्राचार्या रंजना बरफाल ने स्कूल की खेलकूद गतिविधियों की जानकारी दी और सभी का आभार जताया। खेलकूद कार्यक्रमों के आयोजन में खेलकूद शिक्षक ललित नेगी एवं कोच गुरुदेव ने सहयोग दिया।