लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय स्टेट बैंक की लोहाघाट शाखा के उप प्रबंधक गणेश नाथ गोस्वामी के 40 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर बैंक परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गणेश नाथ गोस्वामी अपनी विशिष्ट कार्यशैली के चलते काफी लोकप्रिय थे।
शाखा प्रबंधक ने बैंक स्टाफ की ओर से सेवानिवृत्त गणेश नाथ गोस्वामी और उनकी धर्मपत्नी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रवि कुमार गुप्ता, अजय कुमार, अनिल कुमार, एमडी तिवारी, पंकज पंत, विक्रम अधिकारी, नीता चंद, मनोहर नाथ गोस्वामी, हरीश नाथ, राजेंद्र लाल, महेश राम, राजू वाल्मीकि, बसंती देवी, चंद्रकांत चौबे, राजेश पुजारी आदि मौजूद रहे।