लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ आश्रम की ओर से विकासखंड बाराकोट के जीआईसी बापरू, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ और जीआईसी बर्दाखान में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई।
शनिवार को आश्रम के प्रबंधक स्वामी सुह्दानंद महाराज ने लड़ीधुरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के सहयोग से तीनों विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद मेधावी छात्र-छात्राओं को आश्रम की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की।
जीआईसी बापरू में देवराज ओमरे की अध्यक्षता और चंद्रप्रकाश गौतम के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के 22 छात्र-छात्राओं को 12202 रुपये की छात्रवृत्ति बांटी गई।
इस मौके पर हरीश कलौनी, मनोहर लाल, देवराज ओमरे, मनोहर लाल, आर्येंद्र गंगवार, राजेंद्र गिरी, कृष्णा जोशी, केशर सिंह फर्त्याल आदि मौजूद थे। जीजीआईसी काकड़ में प्रधानाचार्या भावना कांडपाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यालय की 22 छात्राओं को 15375 रुपये की छात्रवृत्ति बांटी गई।
इस मौके पर कुसुम लता मुरारी आदि ने सहयोग किया। जीआईसी बर्दाखान में प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 24 छात्र छात्राओं को 29 हजार रुपये की छात्रवृत्ति बांटी गई।