टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब की ओर से लगाए गए शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 145 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया गया। टनकपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने कुत्तों का वैक्सिनेशन किया।
उन्होंने कुत्तों को बीमारी से दूर रखने के उपायों की जानकारी दी। शिविर संचालन में लायंस क्लब के अभिषेक गुप्ता, दीपक जैन, आलोक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राजीव आर्य, रचित मल्होत्रा, गौरव अग्रवाल, शलभ शर्मा आदि ने सहयोग किया।