फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दिए नेतृत्व क्षमता विकसित करने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बैथनी जीवन धारा संस्था ने शहर की मछली गली बस्ती में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों को नशे से दूर रहने के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। संस्था की निदेशक सिस्टर निति ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को अपने में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर बताए। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति में नेतृत्व की क्षमता होती है, लेकिन ज्यादातर लोग अपने अंदर छिपी नेतृत्व क्षमता को विकसित नहीं कर पाते। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के साथ ही असहाय और दिव्यांग बच्चों की मदद करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बच्चों के अलावा उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें