लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 की वॉक इन प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग 17 से 19 जनवरी तक होगी।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवानी कर्नाटक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमश: दो लाख, डेढ़ लाख और एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ पंजीकरण करवाने की अपील की। ब्यूरो