फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा गौरा योजना में 657 कन्याओं के खाते में जाएगी धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में नंदा गौरा कन्याधन की पात्र कन्याओं के खाते में तीन-चार दिन के अंदर धनराशि आ जाएगी। इसके लिए बाल विकास विभाग को कमेटी से स्वीकृति मिल गई है। कन्याओं के खाते में धनराशि डालने के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

नंदा गौरा कन्याधन योजना में 657 कन्याओं के आवेदन सही पाए गए है।

विभाग को योजना में एक करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके है। विभिन्न विकास खंडों से आए आवेदनों की भी जिला स्तर पर भी जांच पूरी कर ली गई है। विभाग इन सभी कन्याओं के खातों में ऑनलाइन धनराशि डालेगा। योजना के तहत बालिकाओं को 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसमें जन्म के समय पांच हजार, एक साल की उम्र में पांच हजार, आठवीं कक्षा में पांच, दसवीं में पांच, बारहवीं में पांच, बीए पास करने पर दस हजार और शादी के समय 16 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें