फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मधुबन रास रचायो कन्हाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शास्त्रीय संगीत गायक पंडित निरजंन प्रसाद कौशल की 101 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित संगीत संध्या में संगीत प्रेमियों ने एक से एक प्रस्तुतियां देकर स्वर्गीय कौशल को श्रद्धांजलि अर्पित की। देर रात तक चली सांस्कृतिक संध्या में मधुबन रास रचायो कन्हाई... और गूंद-गूंद लावो मालनियां... आदि राग प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के संगीत शिक्षक अनूप कौशल और ममता कौशल की पहल पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निरंजन प्रसाद कौशल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। संगीत संध्या में अजय कलखुड़िया ने राग दरबारी में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। ऐश्वर्या, अपूर्वा और महक पांडेय ने राग यमन में ‘मधुबन रास रचायो कन्हाई’, प्रतिभा पांडेय ने राग देसी में ‘गूंद-गूंद लावो मालनियां’, हर्षित पंत ने राग जौनपुरी में ‘पायल की झनकार’ श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

रक्षा पांडेय और रिया पुनेठा ने वृंदावनी सारंग में बन-बन ढूंढ़न लाऊं, मनीषा चौड़ाकोटी ने तबले पर तीनताल में रंग जमाया, सुगम संगीत में पलक पांडेय, तनिष्क बगौली, सोनिया आर्या, इंदु स्नेही, वेदिका वर्मा, ध्रुव आदि ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। हारमोनियम पर शिक्षक कौशल और तबले पर अजय ने रंग जमाया। इस मौके पर जीवन कलौनी, संध्या पांडेय, मालविका पांडेय, ह्दयांश पांडेय, राजेंद्र प्रसाद कांडपाल, उज्ज्वल पांडेय आदि संगीत प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें