फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा महोत्सव के रूप में मनेगी लोहाघाट की रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर शहर में पहली नवरात्र से होने वाली रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष रामलीला को दशहरा महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए शिष्टमंडल एसडीएम आरसी गौतम से मिला।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि जीवन गहतोड़ी के दिशा-निर्देशन में कलाकार महीनाभर से गहन तालीम ले रहे हैं। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताएं होंगी। महोत्सव समिति के सचिव मुकेश साह, कोषाध्यक्ष आनंद पुजारी, दीपक सुतेड़ी, प्रकाश राय, नरेश राय, त्रिभुवन कोठारी, भैरव राय, पारस जुकरिया, नरेश जोशी, दीपक जोशी, क्षितिज जुकरिया, रिंकी वर्मा, निर्मंला अधिकारी आदि थे।

इधर चौमेल में भी रामलीला की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीश पाठक के दिशा-निर्देशन में कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तबला मास्टर राजू राम, भूपाल सिंह, हारमोनियम मास्टर ललित शर्मा कलाकारों को दक्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें