फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट तहसील दिवस में 16 समस्याएं उठी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में हुए मुख्य तहसील दिवस में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, विभिन्न प्रमाणपत्रों में हुई त्रुटियों को सही करने सहित कुल 16 समस्याएं उठीं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के साथ गैर हाजिर अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होेंने अधिकारियों से 10 दिनों में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुतेड़ा के नरेंद्र सिंह, चामी के दिवान सिंह बिष्ट ने पेयजल समस्या, भवान सिंह फर्त्याल ने आय, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड में हुई त्रुटियों को सही करने, एनएच में पानी का छिड़काव कराने, मोहन सिंह ने जलागम के तहत हुए कार्यों का भुगतान की मांग की। डीएम ने सुतेड़ा पेयजल योजना का लोनिवि और जल संस्थान को संयुक्त निरीक्षण कर 11 अक्तूबर तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

उन्होंने तहसील में इंटरनेट की दिक्त को देखते हुए ब्लॉक के स्वान केंद्र से जोड़ने, परिवार रजिस्टर की खामियों को दूर करने के लिए डीपीआरओ को कैंप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जलागम के तहत हुए कामों का 10 दिन के भीतर भुगतान करने को कहा। वहां एसडीएम आरसी गौतम, तहसीलदार नीलू चावला, एआरटीओ रश्मि भट्ट, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, लोनिवि के ईई बीसी पंत आदि थे।
विज्ञापन


चंपावत में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा
चंपावत तहसील दिवस में बृहस्पतिवार को एक भी फरियादी नहीं आया। उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा के अलावा तमाम अधिकारी काफी देर तक तहसील कार्यालय में फरियादियों का इंतजार करते रहे। बाद में बिना किसी के आए तहसील दिवस को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें