टनकपुर (चंपावत)। नशा हटाओ, जीवन बचाओ अभियान के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने छीनीगोठ और आमबाग में स्कूल के सौ मीटर की परिधि में स्थित दुकानों में धूम्रपान निषेध के पोस्टर चस्पा कर दुकानदारों से नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग की अपील की।
उन्होंने दुकानदारों से नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद, बीडी, सिगरेट, गुटखा, खैनी न बेचने का आग्रह किया। नाबालिगों को नशे की सामग्री बेचना भी कानूनन अपराध है। दुकानदार राजेश जोशी, दीपक चंद, उत्तम सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र गहतोड़ी, राजेंद्र बिष्ट ने अभियान के पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।