फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निदान को करेंगे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति और असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की बैठक में पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों की समस्याओं के निराकरण को एक दूसरे को सुझाव एवं सहयोग देने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन


साथ ही क्षेत्र में होने वाले पूर्व सैनिकों और असम राइफल्स के कार्यक्रम साझा मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया।

बीएड कॉलेज सभागार में गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता और कै. हरीश कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में समिति के उपाध्यक्ष पुष्कर कापड़ी ने गौरव सेनानी कल्याण समिति द्वारा अब तक के क्रियाकलापों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष ने सेना और असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मदद करने को कहा।
विज्ञापन


विधायक प्रतिनिधि महेश मुरारी ने बताया कि निर्माणाधीन शहीद स्मारक के लिए विधायक ने पांच लाख रुपये देने भी घोषणा की है। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा, विधायक के ग्रामीण प्रतिनिधि हरीशचंद्र हैसियत ने भी विचार रखे। बैठक में 85 पूर्व सैनिक, 35 असम राइफल्स के जवान और 15 वीरनारियां भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें