फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दे-दे वरदान आयूं देवी त्यर थान...

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे मडलक के मां भगवती मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन हो गया है। इस दौरान मां भगवती मंदिर मडलक में देवी का डोला निकाला गया। महिलाओं ने ‘दे-दे वरदान आयूं देवी त्यर थान’ आदि झोडों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


सोमवार को समापन अवसर पर मां भगवती मंदिर पीठ में देव गद्दी लगाई गई। बगोटी की खीमा देवी, मजपीपल से खीम सिंह पुजारी पर भगवती ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मडलक के शीशपाल पुजारी मां भगवती के रूप में अवतरित हुए और उन्हें डोले में विराजमान किया गया।

कथा व्यास जनार्दन पांडेय ने पूर्णाहुति हवन कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। मुख्य आयोजक सरस्वती देवी, खीमा देवी ने सहयोग के लिए सभी लोगों का आभार जताया। इस दौरान वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध मे शहीद हरी सिंह को लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ. सतीश पांडेय के संचालन में ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, शंकर दत्त पांडेय, पवन जोशी, अनिल पांडेय, देव सिंह धौनी, उमेद सामंत, विक्रम सामंत, देव सिंह धौनी, राजपाल सिंह, भीमदत्त पंत, आनंद जोशी, खष्टि बल्लभ पांडे, शेर सिंह, शिवराज सिंह, हरीश पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें