फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क निर्माण से टूटी बिजली की मुख्य लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान बिजली की लाइन टूटने से ग्रामीण इलाकों को तगड़ा झटका लगा है। मुडिय़ानी के समीप बिजली की मुख्य लाइन टूट गई।ि जिससे 40 हजार की आबादी अंधेरे में डूब गई। विभाग ने लाइन मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। लेकिन तगड़ा फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति सुचारु होने में अधिक समय लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

मंगलवार की दोपहर मुड़ियानी के समीप बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क निर्माण के दौरान अचानक बिजली की मुख्य लाइन टूट गई। जिससे बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली लाइन टूटने से दर्जनों गांवों में अंधेरा पसर गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बिजली लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया। विभाग के कनिष्ठ अभियंता रमेश पंत ने बताया कि लाइन को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारू होने में लंबा समय लगने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से मंच, तामली, मोस्टा, बकोड़ा, मौनपोखरी, सल्ली, सायली, पत्थरमौन, धौन, बजौन, आगर, बनलेख, स्वाला, अमोड़ी, खटोली, चल्थी, सिलाड़, सूखीढांग, बडोली, मझेड़ा, द्यूरी, तलियाबांज, मथियाबांज, ऐड़ीसेरा, दुधौरी, क्वारसिंग, लड़ाबोरा समेत तमाम गांवों की तकरीबन 40 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। अभी तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें