फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनकांडा बहुउद्देश्यीय शिविर में 70 प्रमाणपत्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। ग्राम उज्ज्वला योजना के तहत पाटी विकासखंड में बहुउद्देश्यीय शिविर में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकांडा में एसडीएम निर्मला बिष्ट के निर्देशन और तहसीलदार मनोरथ लखचौरा की देखरेख में लगे शिविर में 70 लोगों के परिवार रजिस्टर और 70 जाति प्रमाणपत्र बनाए गए। शिविर के संचालन में राजस्व उप निरीक्षक मोहित मेहता, रवींद्र गोस्वामी, प्रधान रेवती देवी, राजेंद्र सिंह मौनी ने सहयोग किया।
विज्ञापन

इधर बाराकोट में बीडीओ पूरन सिंह रावत के निर्देशन में बहुउद्देश्यीय शिविर में आठ परिवार रजिस्टर की नकल, चार जन्म प्रमाणपत्र, तीन वृद्धावस्था पेंशन, दो विधवा पेंशन और एक दिव्यांग लाभार्थी के आवेदन पत्र भरे गए। शिविर में एबीडीओ महेश चंद्र परगांई, एडीओ पंचायत संजय कुमार आर्य, मनोज कुमार, दीपक टम्टा, लता कार्की, ललित मोहन पांडेय, सचिन उपाध्याय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें