फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर भाजपा की कलह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। भाजपा के जिला संगठन और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या के बीच तालमेल की कमी साफ दिखी। शनिवार को डॉ.आंबेडकर की जयंती के मौके पर सामाजिक न्याय दिवस कार्यक्रम में भी मतभेद जग जाहिर हुआ। आरोप है कि प्रभारी मंत्री ने जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी को खास तवज्जो नहीं दी। न केवल संबोधन में उनको सम्मान मिला और न ही उन्हें मंच में मंत्री के करीब कुर्सी मिली। जिलाध्यक्ष और उनके साथ कुछ वरिष्ठ नेता तीस मिनट पूर्व ही कार्यक्रम से खिसक लिए।

पांच किमी दूर फुलारगांव में मंत्री का स्वागत करने गए जिलाध्यक्ष को मंत्री की कार में जगह के लिए भी पापड़ बेलने पड़े। उनके बैठने से पहले ही कार में दो अन्य स्थानीय नेता विराज चुके थे। नाराजगी को भांपते हुए बाद में जिलाध्यक्ष को कार में एडजेस्ट किया गया। मगर विकास भवन में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिप्रभा तिवारी को मंत्री के करीब जगह नहीं मिली। मंत्री के दाहिने तरफ की कुर्सी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय व बायें तरफ पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया बैठे थे। संबोधन में भी पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम सबसे पहले लिया गया। जबकि मौजूदा जिलाध्यक्ष के नाम की बस औपचारिकता की।
विज्ञापन


वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को यह बर्ताव नागवार गुजरा। भाषण देने के कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष जोशी, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, बाराकोट के प्रमुख निर्मल माहरा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया सहित वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं के साथ कार्यक्रम से निकल गए। जबकि उनके जाने के बाद कार्यक्रम आधा घंटा और चला। वहीं मंत्री के करीबी हिमेश कलखुड़िया व चेयरमैन प्रकाश तिवारी का कहना है कि मंत्री के कार्यक्रम में किसी की अवमानना नहीं हुई है।
विज्ञापन


कोट
संगठन का जिला मुखिया होने के नाते उन्हें और अन्य वरिष्ठ नेताओं को यथोचित सम्मान नहीं मिला। मंत्री के संबोधन से लेकर उनके लिए निर्धारित स्थान में उनकी उपेक्षा हुई है। हालात के मद्देनजर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मंत्रणा कर वे कार्यक्रम निपटने से पूर्व आ गए।
रामदत्त जोशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें