फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क निर्माण से अमोड़ी में टूटी पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान अमोड़ी में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर रोड कटिंग काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त पेयजल योजना जल्द ठीक न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट ने बताया कि अमोड़ी में रोड कटिंग के दौरान पाइप लाइन टूटने से ग्रामीणों को पानी की बड़ी दिक्कतें पेश आ रही हैं। अमोड़ी-खेतखोल पाइप लाइन टूटने की वजह से ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी जुटाना पड़ रहा है। ग्रामीण महेंद्र सिंह बोहरा, दीपक बोहरा, ग्राम प्रधान ललित भट्ट आदि का कहना है कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार लापरवाही से काम कर रहे हैं।

सड़क कटिंग के निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के ठेेकेदारों को इस संबंध में विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। जिन स्थानों में पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो रही हैं उन्हें तत्काल ठीक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। - एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें