फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा में आधार केंद्र न खुलने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र भिंगराड़ा में आधार पंजीकरण केंद्र नहीं खुलने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भिंगराड़ा के ऐड़ी मंदिर में हुई पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक में आधार केंद्र न खुलने पर रोष प्रकट किया गया। चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह के भीतर भिंगराड़ा में आधार पंजीकरण केंद्र नहीं खोला गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

ग्रामीणों का कहना था कि भिंगराड़ा क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों के केंद्र बिंदु में स्थित है। लेकिन यहां आधार केंद्र नहीं होने से छात्रों, पेंशनरों, महिलाओं आदि को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों के आधार कार्ड नहीं बनने से विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों और समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशनों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


गड्यूरा की ग्राम प्रधान भागीरथी देवी की अध्यक्षता और पैरा लीगल वालंटियर उमेश चंद्र भट्ट के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में रीठासाहिब में आधार पंजीकरण केंद्र होने के कारण लोगों को काफी सहूलियतें मिल रही थी। लेकिन अब चंपावत जिला मुख्यालय में भी आधार केंद्र नहीं होने के कारण ग्रामीणों को सौ किमी दूर बनबसा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भिंगराड़ा के ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट, चल्थियां के पुष्कर सिंह, शिवदत्त भट्ट आदि ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर भिंगराड़ा में आधार पंजीकरण केंद्र नहीं खुला तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रशेखर, दीवान सिंह, कमलाकांत, मथुरादत्त भट्ट, महेश चंद्र, खष्टी देवी, आशा देवी, मनाती देवी, धनी देवी, प्रेम बल्लभ मथेला, पुष्कर सिंह, नित्यानंद, लीलाधर शर्मा, भुवन चंद्र नवीन चंद्र भट्ट, दीपा देवी, प्रकाश चंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें