लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों का चालान करने के साथ दो वाहनों का कोर्ट चालान किया है। इनसे कुल 2400 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देशन में निरीक्षक बीएस बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस ने मायावती तिराहे, पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, पाटन पुल, खेतीखान तिराहे आदि स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की। एल्कोमीटर से 40 वाहन चालकों का परीक्षण किया गया, मगर कोई भी चालक नशे में वाहन चलाता नहीं मिला। टीम में दरोगा हेमंत कठैत, हरीश प्रसाद, अंजू यादव, राकेश रोंकली, राजेंद्र प्रसाद, ललित रावल, विजय लुंठी शामिल थे।