चंपावत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का जिला स्तरीय प्राथमिक अभ्यास वर्ग शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय के मल्लिकार्जुन स्कूल परिसर में आयोजित सात दिनी अभ्यास वर्ग का शुभारंभ आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक जगदीश ने किया।
प्राथमिक अभ्यास वर्ग में जिले की सभी न्याय पंचायतों से दो सौ से अधिक स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। क्षेत्रीय प्रचारक ने प्राथमिक अभ्यास वर्ग की उपयोगिता की जानकारी दी। जिला प्रचारक पारस ने वर्ग संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रकार के दायित्व सौंपे गए। वर्ग संचालन के लिए शंकर, मोहन, चंद्र किशोर, भुवन, हीरा बल्लभ, बची सिंह, योगेश पुनेठा, पवन, मनीष, भगवान आदि कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो