लोहाघाट (चंपावत)। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने सैनिक विश्रामगृह में शिविर लगाकर पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याएं सुनीं। शिविर में 80 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। बुधवार को जिला पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) वीएस थापा ने शिविर में भूूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई समस्याओं का मौके में समाधान किया।
उन्होंने साइबर अपराध की जानकारी देते हुए पूर्व सैनिकों से ठगों के झांसे में नहीं आने का आह्वान किया। बताया कि बैंक या सेना किसी भी व्यक्ति से उनका एटीएम, खाता या पिन नंबर आदि की जानकारियां फोन से नहीं लेती हैं। सतर्कता से ही ठगों के झांसे में आने से बचा जा सकता है। सेना द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही गई। सैनिकों को सीएसडी, ईसीएचएस और डिजिटल बैंकिंग सुविधा की जानकारी दी गई। शिविर में भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) आरएस देव ने भी कई समस्याओं को सुना। इस मौके पर लीग के पूर्व अध्यक्ष महादेव सुतेड़ी, कै.एनके पुनेठा, अमर सिंह बिष्ट, चंद्रबल्लभ बिष्ट, बलवंत देउपा, हेमंत राय, हयात सिंह, गुलाब सिंह, चिंतामणि जुकड़िया, कुंती देवी, विमला देवी, राधिका देवी आदि ने सुझाव दिए।