फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बाइक और वाहन की टक्कर में युवक गंभीर घायल

Wed, 26 Nov 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर नवोदय विद्यालय कैंपस के समीप बाइक और एक वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे जवाहर नवोदय विद्यालय कैंपस के समीप एक वाहन की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान मोहित रावत पुत्र वीर सिंह रावत निवासी गोपेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस चौकी इंचार्ज पूनम खत्री ने बताया कि युवक पाखी से चमोली की ओर जा रहा था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें